दालचीनी का पानी है इतना फायदेमंद, करता है सेहत में 7 बहुत बड़े बदलाव

दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो हमारे रसोई में मिल ही जाता है लेकिन आपको इसके आयुर्वेदिक गुणों को जानकर हैरानी होगी.

आइए जानते हैं दालचीनी पानी पीने के 7 बड़े फायदे और इसे पीने का तरीका.

यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर बॉडी फैट को तेजी से बर्न करता है साथ ही भूख को कंट्रोल और बार-बार खाने की क्रेविंग को भी कम करता है.

सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से  गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी की दिक्कतों से निजात मिलता है और यह डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव करता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है. 

डायबिटीज की दिक्कतों में भी इसका पानी फायदेमंद है जो शरीर में इंसुलिन की सेंसिटिविटी को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है.

दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जो शरीर को इंफेक्शन से बचाता है, यह ठंड के मौसम में पीने से सर्दी-खांसी और वायरल इंफेक्शन से बचाता है.

इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में लगातार बनी रहने वाली सूजन से आजादी दिलाती है वरना हार्ट डिजीज और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं जो हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी समस्याओं के खतरे को कम करता है.

सुबह-सुबह इसका पानी पीने से शरीर को एनर्जी आती और मूड को बेहतर रहता है साथ ही दिमाग को शांत रख मेंटल क्लैरिटी में सुधार करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है.