सुपर क्रिस्पी गोभी पकौड़ा: मानसून स्पेशल

रिमझिम बारिश के सुहावने मौसम में रोज-रोज वही बोरिंग चाय-नमकीन क्यों खाना? इस बार चाय के साथ ट्राई करें गरमा-गरम और सुपर क्रिस्पी गोभी के पकौड़े.

पकौड़े अंदर से कच्चे न रहें, इसके लिए कटे हुए गोभी के टुकड़ों को नमक और हल्दी वाले उबलते पानी में सिर्फ 2-3 मिनट के लिए उबालें और फिर पानी छानकर सुखा लें.

एक मिक्सिंग बाउल में 1.5 कप बेसन लें. अब पकौड़ों को एक्स्ट्रा क्रिस्पी और कुरकुरा बनाने के लिए इसमें 2-3 बड़े चम्मच चावल का आटा या सूजी जरूर मिलाएं.

अब बेसन में अजवाइन (हथेली से क्रश करके), हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालें.

थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा और स्मूथ बैटर (घोल) तैयार करें. ध्यान रहे, घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा सख्त, ताकि गोभी पर अच्छी कोटिंग आ सके.

अब सूखी हुई गोभी के टुकड़ों को तैयार बेसन के घोल में डालें और हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि बेसन का चटपटा मसाला गोभी के हर कोने पर अच्छी तरह लग जाए.

कड़ाही में तेल को अच्छी तरह गर्म करें. जब तेल से हल्का धुआं निकलने लगे, तो गैस की आंच को मध्यम (Medium) कर दें और सावधानी से पकौड़े तेल में डालें.

पकौड़ों को अलट-पलट कर सुनहरा होने तक तलें. तेज आंच पर पकौड़े ऊपर से तो लाल हो जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रह जाएंगे, इसलिए आंच मध्यम ही रखें.

तैयार पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें, ऊपर से चाट मसाला छिड़कें और कड़क अदरक वाली चाय, तीखी हरी चटनी या केचप के साथ बारिश का आनंद लें.