डैंड्रफ और हेयर फॉल से परेशान? तो जरूर करें ये काम

बालों का झड़ना आम बात है, लेकिन जब इसके साथ डैंड्रफ भी होने लगे तो चिंता बढ़ जाती है. क्या सच में दोनों का कोई गहरा कनेक्शन है? आइए जानते हैं डॉक्टर से.

डॉक्टर का कहना है कि अगर डैंड्रफ और हेयर फॉल एक साथ हो रहे हैं, तो तुरंत यह न मान लें कि एक की वजह से दूसरा हो रहा है.

डैंड्रफ अपने आप में हमेशा बालों के झड़ने की मुख्य वजह नहीं बनता, लेकिन इसके कारण होने वाली समस्याएं बालों को कमजोर कर सकती हैं.

स्कैल्प में ज्यादा खुजली होने पर हम बार-बार उसे खुजाते हैं. इससे स्कैल्प में सूजन और जलन पैदा होती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं.

जो समस्या सामान्य डैंड्रफ जैसी दिखती है, वह असल में 'सेबोरिक डर्मेटाइटिस' भी हो सकती है. इसमें स्कैल्प पर पपड़ी और चिपचिपापन होने लगता है.

स्कैल्प सोरायसिस, एक्जिमा या फंगल इंफेक्शन जैसी दिक्कतें भी डैंड्रफ जैसा असर दिखाती हैं और इनके साथ बाल भी तेजी से झड़ने लगते हैं.

हल्का डैंड्रफ होने पर सेलेनियम या जिंक वाले ओवर-द-काउंटर शैंपू मदद कर सकते हैं. गंभीर स्थिति में कीटोकोनाजोल शैंपू की जरूरत पड़ सकती है.

एंटी-डैंड्रफ शैंपू को स्कैल्प पर उतनी देर जरूर रखें जितनी निर्देश में दी गई है, ताकि वह ठीक से अपना असर दिखा सके.

स्कैल्प को जोर से खुजलाने, बालों को टाइट बांधने या बार-बार खींचने से बचें. इससे स्कैल्प की दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है.

अगर बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं या डैंड्रफ ठीक होने के बाद भी हेयर फॉल नहीं रुक रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी है.

हर बार हेयर फॉल का कारण सिर्फ डैंड्रफ को न समझें. डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर बालों के झड़ने की असली वजह का पता लगाएं.