कढ़ी चावल के हैं शौकीन? ढाबा स्टाइल पंजाबी कढ़ी बनाने का यह सीक्रेट तरीका नोट कर लें

भारतीय घरों में कढ़ी-चावल का कॉम्बिनेशन हर किसी का ऑल-टाइम फेवरेट होता है. खासकर पंजाब की ट्रेडिशनल खट्टी-चटपटी कढ़ी का स्वाद तो लाजवाब होता है.

मुलायम पकौड़े बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, नमक और पानी डालकर एक गाढ़ा घोल (बैटर) तैयार कर लें.

घोल बनाने के बाद उसे 2-3 मिनट तक अच्छी तरह एक ही डायरेक्शन में फेंटें. ऐसा करने से पकौड़े अंदर से एकदम जालीदार और रुई जैसे सॉफ्ट बनते हैं.

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार बेसन के घोल से छोटे-छोटे पकौड़े डालकर उन्हें मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह तल लें.

कढ़ी के लिए आधा कप खट्टा दही लेकर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर एक बिल्कुल पतला घोल बना लें.

कड़ाही में तेल गर्म करके मेथी दाना, राई, साबुत धनिया और लौंग चटकाएं. फिर कढ़ी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

कड़ाही में दही-बेसन का घोल डालने के बाद इसे तब तक लगातार चलाते रहें जब तक कि इसमें पहला उबाल न आ जाए. ऐसा करने से कढ़ी का दही कभी नहीं फटेगा.

उबाल आने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें और इसे 20 से 25 मिनट तक उबलने दें. कढ़ी जितनी कढ़ेगी (पकेगी), इसका स्वाद उतना ही ज्यादा बेहतरीन होगा.

अब कढ़ी में पकौड़े डालकर 5 मिनट पकाएं. आखिरी में स्वाद को दोगुना करने के लिए ऊपर से घी, राई, कढ़ी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर का कड़क तड़का लगाएं. कढ़ी तैयार है!