चावल के आटे से घर पर ही बनाएं नेचुरल कोलेजन क्रीम
बढ़ती उम्र, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आने लगती हैं.
पार्लर के महंगे ट्रीटमेंट और केमिकल युक्त क्रीमों के बजाय यह होममेड नेचुरल कोलेजन क्रीम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है.
इस क्रीम को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच अलसी के बीज और 1 चम्मच चावल के आटे की जरूरत होगी.
इसके साथ ही कच्चा दूध, 1 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन E कैप्सूल और थोड़ा पानी चाहिए.
सबसे पहले अलसी के बीजों को पानी में 7-8 मिनट तक उबालें. जब पानी जैली जैसा गाढ़ा हो जाए, तो इसे छान लें.
इसके बाद 1 चम्मच चावल के आटे में कच्चा दूध मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब चावल के पेस्ट में अलसी का जेल मिलाएं और गैस पर तब तक पकाएं जब तक क्रीम जैसा टेक्सचर न बन जाए.
मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 विटामिन E कैप्सूल डालकर अच्छे से मिला लें. क्रीम तैयार है.
इस क्रीम के नियमित इस्तेमाल से ढीली स्किन टाइट होती है, झुर्रियां कम होती हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.