कम खर्च, ज़्यादा मस्ती घूमने की ये जगहें ज़रूर देखें!
इन दिनों पूरा भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. कूलर और एसी तक गर्मी को मात देने में नाकाम साबित हो रहे हैं. ऐसे में कुछ लोग गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं.
अगर आप भी इन दिनों घूमने की सोच रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं. यहां न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि कम बजट में यादगार सफर भी तय होगा. आइए जानते हैं इन खास डेस्टिनेशन्स के बारे में.
राजस्थान की राजधानी जयपुर भी घूमने के लिहाज़ से एक बेहतरीन विकल्प है. यहां आपको ऐतिहासिक किलों और राजसी विरासत की झलक देखने को मिलेगी. आमेर किला, नाहरगढ़ किला और जयगढ़ किला यहां की प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं.
किलों के अलावा जयपुर में कई और दर्शनीय स्थल हैं. आप यहां आमेर महल, सिटी पैलेस, हवा महल और जल महल जैसी ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं. साथ ही, शॉपिंग के शौकीनों के लिए जौहरी बाजार और बापू बाजार भी बेहद लोकप्रिय हैं.
आप उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर बनारस (वाराणसी) की यात्रा कर सकते हैं। यह शहर अपनी आध्यात्मिकता, प्राचीन संस्कृति और घाटों के लिए जाना जाता है. यहां गंगा नदी के किनारे स्थित दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट और अन्य अनेक घाट आपकी आत्मा को सुकून देंगे.
बनारस का ज़ायका उतना ही खास है जितनी इसकी संस्कृति. यहां का खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. कचौड़ी-सब्जी, बाटी-चोखा, मलाईदार लस्सी, बनारसी पान और मशहूर टमाटर चाट—सब कुछ एक बार जरूर चखना चाहिए.
उत्तराखंड की सबसे खास बात यह है कि यह दिल्ली के सबसे नजदीकी हिल स्टेशनों में से एक है. अगर आप शांत माहौल और प्राकृतिक सुंदरता की तलाश में हैं, तो उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर की यात्रा जरूर करें.
ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है, जहां आपको प्रकृति की अद्भुत सुंदरता देखने को मिलेगी. यहां आप कैंपिंग, रिवर राफ्टिंग और कई रोमांचक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद ले सकते हैं.