अगर आप घंटों एक ही जगह पर बैठकर काम करते हैं और किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह खतरनाक हो सकता है.

हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ लोवा की रिसर्च में बताया गया है  कई घंटो तक बैठना एक्सरसाइज न करना शरीर के लिए खतरा है

रिसर्च में यह पता चला है  कि जो लोग घंटों बैठे रहते हैं और फिजिकल वर्क नहीं करते हैं उन्हे डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ता है

जो लोग सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की कोई भी शारीरिक गतिविधि करते हैं, उनमें 19 पुरानी बीमारियों का जोखिम कम होता है.

हर 30-40 मिनट बाद ब्रेक लें और फिजिकल एक्टिविटी करें. लंबी देर तक बैठे रहने से हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. 

एक ही जगह पर काम करने से इंसान की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर गहरा असर पड़ता है, तो सतर्क रहें. 

University of Iowa की रिसर्च में यह जानकारी सामने आई है, जो लोग घंटों बैठकर काम करते थे, उनके शरीर में स्मोकिंग जैसे प्रभाव देखे गए थे.

आपको बता दें  जैसे डिजीज, कैंसर, हाई बीपी, मोटापा, जोड़ों में दर्द, मानसिक तनाव, डिप्रेशन, एंग्जायटी, इंसुलिन रजिस्टेंस आदि है. 

लाइफस्टाइल को सही करने के लिए  रोजाना हल्की गतिविधियाँ, जैसे हर घंटे 5 मिनट चलना या स्ट्रेचिंग करना, सहायक हो सकता है. 

रिसर्च में कहा गया है कि अगर कोई घंटों एक जगह पर बैठता भी है तो ऐसा करने से बचना चाहिए. बीच-बीच में ब्रेक लेकर टहलना और स्ट्रेचिंग काफी जरूरी है.

अमेरिकन कॉलेज ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन का कहना है कि बीमारियों से बचने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है. उनका कहना है किव्यायाम ही दवा है.

अगर डेस्क जॉब भी करते हैं तो हर घंटे में कम से कम 5 मिनट का ब्रेक लें और चलें या स्ट्रेचिंग करें. सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करें. 

जैसे तेज चलना, साइक्लिंग या योग भी कर सकते हैं.ऑफिस में बैठने के दौरान सही मुद्रा अपनाएं और संभव हो तो स्टैंडिंग डेस्क का उपयोग करें.