तवे पर बनाएं ढाबा स्टाइल सॉफ्ट आलू नान

ढाबे जैसा सॉफ्ट और टेस्टी आलू नान अब बिना तंदूर के सीधे घर के तवे पर आसानी से बनाएं, जानें ये सीक्रेट रेसिपी.

एक बड़े बर्तन में 2 कप मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चीनी और नमक को एक साथ अच्छी तरह मिला लें.

अब इसमें आधा कप दही और 2 चम्मच तेल डालें; फिर गुनगुने पानी की मदद से एक एकदम सॉफ्ट आटा गूंथ लें.

गूंथे हुए आटे को ढककर 1 से 2 घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें, ताकि मैदा अच्छी तरह फूल जाए.

उबले आलू मैश करें. इसमें कटी हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक मिलाएं.

अब आटे की मीडियम साइज की लोई लें. इसे हल्का बेलकर बीच में आलू का मसाला रखें और किनारों को अच्छे से बंद कर दें.

 स्टफिंग भरने के बाद लोई पर सूखा मैदा छिड़कें और हल्के हाथों से इसे गोल या रेस्टोरेंट की तरह अंडाकार बेल लें.

नान के एक तरफ पानी लगाएं और गर्म तवे पर चिपका दें. बुलबुले आने पर तवे को उल्टा करके सीधे गैस की आंच पर सेकें.

नान सिकने के बाद इस पर भरपूर मक्खन या घी लगाएं और गरमा-गरम दाल मखनी, छोले या पनीर के साथ सर्व करें.