मोतीचूर लड्डू बनाने का नया हैक: न झारे की जरूरत, न बिगड़ेगा शेप

त्योहारों पर घर पर मोतीचूर के लड्डू बनाना अब बेहद आसान है, वो भी बिना झारे और परफेक्ट गोल शेप के झंझट के.

मिक्सर जार में बेसन, थोड़ा तेल, नमक, बेकिंग सोडा और पानी डालकर कुछ सेकंड चलाएं. बिना गुठली का परफेक्ट स्मूथ बैटर तैयार है.

बारीक बूंदी छानने के लिए किसी झारे की जरूरत नहीं है, बस तैयार बेसन के घोल को एक पाइपिंग बैग में भर लें.

गर्म तेल के ऊपर पाइपिंग बैग को हल्का-हल्का दबाएं. तेल में एकदम बारीक, गोल और फूली-फुली बूंदी गिरेगी, इसे हल्का फ्राई कर निकाल लें.

चीनी और पानी को उबालें. इसमें केसर, इलायची पाउडर और ऑरेंज फूड कलर मिलाएं. ध्यान रहे, बिना तार वाली सिर्फ चिपचिपी चाशनी बनानी है.

तैयार बूंदी को चाशनी में डालकर धीमी आंच पर थोड़ा पकाएं ताकि वह रस सोखकर जूसी हो जाए. आखिर में मगज के बीज मिलाकर गैस बंद कर दें.

लड्डू का मिश्रण जब हल्का गुनगुना हो जाए, तो इसमें ऊपर से 2 चम्मच देसी घी मिलाएं. इससे लड्डुओं में बेहतरीन चमक और स्वाद आएगा.

मिश्रण को एक छोटी कटोरी में डालें और कटोरी को तेजी से गोल-गोल घुमाएं. मिश्रण अपने आप दीवारों से टकराकर एकदम परफेक्ट गोल शेप ले लेगा.

लीजिए, तैयार हैं मुंह में घुल जाने वाले रसीले मोतीचूर के लड्डू. इन्हें देखकर हर कोई धोखा खा जाएगा कि ये घर पर बने हैं.