जानें किन फलों को खाने से घट सकता है वजन

फल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और आपको कई बीमारियों से भी बचाते हैं और वेट लॉस जर्नी में भी काफी मदद करते हैं. 

फल ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. 

हेल्दी और बैलेंस डाइट के साथ अगर फल को रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बना लेते हैं तो ये आपका वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकते हैं.

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो यहां आपको बता रहे हैं कि कौन से फल आपके शरीर पर कैसे असर डाल सकते हैं.

हेल्दी डाइट में हर दिन 5 तरह के फलों की सर्विंग और सब्जियां शामिल होनी चाहि इससे ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है और मोटापा या टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है.

तरबूज का 90% हिस्सा पानी होता है इसलिए अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह सबसे अच्छे फलों में से एक है.

यह आर्जिनिन नाम के अमीनो एसिड का भी अच्छा स्रोत है जो फैट को जल्दी जलाने में मदद करता है. शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने के अलावा तरबूज खाने से पेट भरा रहता है जिससे खाने के बीच भूख नहीं लगती.

अमरूद एक पौष्टिक, स्वादिष्ट और फाइबर से भरपूर फल है जो भूख खत्म करने में मदद करता है.  अमरूद में कई खट्टे फलों से ज्यादा विटामिन सी होता है जो आपकी स्किन को जवान और सुंदर बनाने में मदद करता है.

ग्रेपफ्रूट में विटामिन C, फोलिक एसिड और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो मोटापे के अलावा डायबिटीज, न्यूरोडिजेनेरेटिव और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों सहित कई कई क्रॉनिक डिसीस को रोकने में मदद करता है.