गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है भारी नुकसान

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे बड़ी चुनौती है. कुछ चीजें ऐसी हैं जो स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन शरीर का पानी सोख लेती हैं. आइए जानते हैं इनसे कैसे बचें.

ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना पचने में भारी होता है. यह शरीर में गर्मी पैदा करता है और एसिडिटी या गैस की समस्या बढ़ा सकता है, जिससे आप थका हुआ महसूस करते हैं.

क्या आप भी थकान मिटाने के लिए बार-बार चाय-कॉफी पीते हैं? कैफीन शरीर में पानी की कमी पैदा करता है और बॉडी टेंपरेचर को भी बढ़ा देता है.

पैकेज्ड स्नैक्स, नमकीन और बिस्किट में नमक और प्रिजर्वेटिव्स बहुत ज्यादा होते हैं. सोडियम की अधिक मात्रा प्यास बढ़ाती है और डिहाइड्रेशन का कारण बनती है.

ड्राई फ्रूट्स सेहतमंद हैं, लेकिन इनकी तासीर गर्म होती है. गर्मियों में इनका अधिक सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है. इन्हें सीमित मात्रा में ही खाएं.

अचार में नमक बहुत ज्यादा होता है. अधिक सोडियम शरीर से पानी बाहर निकाल देता है. साथ ही ज्यादा अचार खाने से अपच और सीने में जलन हो सकती है.

गर्मी के मौसम में खाना बहुत जल्दी खराब होता है. बासी खाने में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और दस्त का खतरा बढ़ जाता है.

इस मौसम में हाइड्रेटेड रहने के लिए तरबूज, खीरा, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी जैसे ताजे और ठंडे विकल्पों को अपनी डाइट में शामिल करें.

हमेशा ताजा बना हुआ खाना ही खाएं और दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. शरीर को अंदर से ठंडा रखना ही इस मौसम की सबसे बड़ी जरूरत है.