दादी मां के हाथ वाला स्वाद! घर पर ऐसे बनाएं चटपटा कटहल का अचार
अचार के लिए हमेशा कच्चा और कड़ा कटहल ले, पका हुआ कटहल अचार को खराब कर सकता है.
हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाकर कटहल को छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि उसका चिपचिपा दूध न चिपके.
टुकड़ों को हल्दी और नमक के साथ पानी में 5-7 मिनट तक उबालें, ध्यान रहे कि यह पूरी तरह न गले.
उबले हुए कटहल का पानी छान लें और इसे 3-4 घंटे के लिए धूप में फैला दें ताकि नमी पूरी तरह निकल जाए.
सौंफ, मेथी दाना, पीली सरसों, और कलौंजी को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें.
सरसों के तेल को धुंआ उठने तक गरम करें और फिर उसे गुनगुना होने तक ठंडा होने दें.
सूखे कटहल में पिसे हुए मसाले, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग और स्वादानुसार नमक डालें.
अचार में तीखेपन के साथ खटास के लिए थोड़ा अमचूर पाउडर या सिरका (Vinegar) मिलाएं.
तैयार मिश्रण में गुनगुना सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर टुकड़ा मसाले में लिपट जाए. अचार को कांच के जार में भरें और 2-3 दिन धूप दिखाएं. आपका लाजवाब कटहल का अचार तैयार हो जाएगा.