इस सिंपल टिप्स से घर में उगाएं सरसों का पौधा.

सर्दियों में बाजारों में हरी सब्जियों की भरमार होती है. इसी में से एक है सरसों है जो खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है साथ ही इसमें कई तरह के पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.

सरसों के साग को घर पर भी आसानी से उगाया जा सकता है.बहुत ही कम मेहनत में सरसों होम गार्डन में लगा सकते हैं.

सही स्टेप्स और सही देखभाल कर सरसों के पौधे को उगा सकते हैं और घर का ताजा-ताजा साग बनाकर खा सकते हैं.

सरसों के बीज को 3, 4 घंटे पानी में भिगोकर, बीजों को जल निकासी वाले ग्रो बैग में डाल दें.

सरसों का प्लांट उगाने का सबसे अच्छा मौसम सितंबर से अक्टूबर का महीना होता है. जब तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है.

सरसों उगाने के लिए बड़ा वाला ग्रो बैग या फिर कोई बड़ा गमला, टब और बाल्टी का ही इस्तेमाल करें.

सरसों उगाने के लिए, एक अच्छी मिट्टी तैयार करें. इसके लिए 50% मिट्टी, 30% कम्पोस्ट, 20% कोकोपीट और एक मुट्ठी नीम खली को मिलाकर ग्रो बैग में भर दें.

सरसों के पौधों को सिर्फ 4 घंटे ही धूप की जरूरत होती है. ऐसे में इन्हें बहुत ज्यादा देर धूप में न रखें.पानी तब ही दें जब मिट्टी सूखी हुई हो.

कीड़े लगने पर नीम का तेल,शैम्पू का मिश्रण या इमिडाक्लोप्रिड,डाइमेथोएट या थियामेथाक्सम जैसे कीटनाशकों का छिड़काव कर सकते हैं.