कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज

खूबसूरत और लंबे बालों के लिए सिर्फ बाहरी प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि अंदरूनी पोषण यानी सही डाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है.

सूरजमुखी और कद्दू जैसे बीजों में जिंक, आयरन, ओमेगा-3 और प्रोटीन जैसे सभी जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं.

अगर आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं, तो जिंक से भरपूर कद्दू के बीज खाएं. यह हेयर फॉलिकल्स के सेल्स को रिपेयर करने में मदद करते हैं.

रोजाना 1-2 चम्मच कद्दू के बीजों को आप सलाद, दही या दलिया में मिलाकर आसानी से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

कलौंजी में मौजूद 'थाइमोक्विनोन' स्कैल्प के इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है, जिससे डैंड्रफ और खुजली से राहत मिलती है.

शरीर में कॉपर की कमी से बाल समय से पहले सफेद होने लगते हैं. काले तिल का सेवन इस कमी को पूरा कर बालों का नेचुरल रंग बनाए रखता है.

काले तिल को आप रोजाना सलाद, चटनी, रोटी या स्नैक्स के रूप में 1-2 चम्मच तक अपनी रूटीन डाइट में शामिल कर सकते हैं.

मेथी दाने में मौजूद प्रोटीन और आयरन बालों को कैराटीन देकर मजबूत बनाते हैं. इसे भिगोकर या अंकुरित करके खाना बहुत फायदेमंद होता है.

बीज बालों को पोषण देते हैं, लेकिन गंभीर हेयर प्रॉब्लम होने पर घरेलू नुस्खों के साथ किसी डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें.