किचन में तड़का लगाने वाला करी पत्ता सिर्फ खुशबू ही नहीं, बल्कि सेहत का खजाना भी है. आइए जानते हैं इसे रोज खाने के क्या फायदे हैं.
अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो करी पत्ता आपकी मदद कर सकता है. यह शरीर से गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को दुरुस्त रखता है.
करी पत्तों में आयरन और फॉलिक एसिड भरपूर होता है. इसे चबाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और अनीमिया (खून की कमी) की शिकायत दूर होती है.
क्या आपको सुबह उठते ही भारीपन या पेट की दिक्कत रहती है? सुबह खाली पेट 3-4 करी पत्ते चबाने से पाचन सुधरता है और मॉर्निंग सिकनेस दूर होती है.
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये पत्ते 'एंटी-एजिंग' का काम करते हैं. ये आपकी सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं, जिससे आप लंबे समय तक जवां दिखते हैं.
करी पत्ते विटामिन-A और बीटा-कैरोटीन का पावरहाउस हैं. ये आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने और रेटिना को सुरक्षित रखने में मददगार साबित होते हैं.
करी पत्तों में मौजूद प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन बालों की जड़ों को मजबूती देते हैं. इसे खाने से हेयर फॉल कम होता है और बाल घने बनते हैं.
इन पत्तों के एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन से एक्ने और कील-मुंहासों को दूर रखते हैं. इसे रोज खाने से चेहरा अंदर से साफ और चमकदार बनता है.
करी पत्ते शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. इसकी खास खुशबू और इसमें मौजूद तत्व दिमाग को शांत रखने में भी मदद करते हैं.
फायदे के चक्कर में बहुत ज्यादा पत्ते न खाएं. दिन में 4-5 ताजे पत्ते चबाना काफी है. किसी भी गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह जरूर लें.