मटन करी में चाहिए ढाबे जैसा स्वाद? आजमाएं यह सीक्रेट मसाला

मटन करी में नहीं आता होटल जैसा गाढ़ा और मसालेदार स्वाद? तो आपके खाने में है इस खास 'मटन मसाले' की कमी.

शेफ रणवीर बरार ने घर पर ही केमिकल फ्री और बेहद खुशबूदार मटन मसाला बनाने की एक आसान सीक्रेट रेसिपी शेयर की है.

इसके लिए आपको चाहिए 3 बड़े चम्मच साबुत धनिया, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 4-5 बड़ी इलायची और 5-6 छोटी इलायची.

साथ ही 2 टुकड़े दालचीनी, 6-7 लौंग, 2 तेजपत्ता, 4-5 सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा टुकड़ा जायफल और 1 जावित्री का फूल लें.

सबसे पहले एक पैन लें और इन सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर तब तक सूखा भूनें (Dry Roast), जब तक हल्की खुशबू न आने लगे.

मसालों के अच्छी तरह भून जाने के बाद गैस बंद कर दें, उन्हें एक प्लेट में अलग निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें.

जब भुने हुए मसाले पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तो उन्हें मिक्सी के जार में डालें और पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें.

आपका जादुई मटन मसाला तैयार है! इसे किसी कांच के एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें, ताकि इसकी फ्रेशनेस और खुशबू लंबे समय तक बनी रहे.

मटन बनाते समय बस 1 चम्मच यह मसाला डालें. आप चाहें तो इस ड्राई मसाले का इस्तेमाल ग्रेवी वाली अन्य सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं.