जानें कैसे चुनें अपनी पर्सनैलिटी से मैच करता परफ्यूम ?
हमारी खुशबू हमारे बिना बोले बहुत कुछ कहती है. लेकिन एक सही परफ्यूम न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाता है बल्कि दूसरों के दिमाग पर हमारी अमिट छाप छोड़ता है.
अगर आप बेहद सेंसिटिव और रोमांटिक के हैं, तो जैस्मिन, रोज, लिली और लोटस जैसे फ्लोरल नोट्स आपके लिए बेस्ट हैं.
यदि आप बोल्ड हैं और लोगों को लीड करना पसंद करते हैं, तो सैंडलवुड, सिनेमन और लेदर जैसे वुडी व स्ट्रॉन्ग नोट्स आपकी पर्सनैलिटी के लिए बेस्ट है.
दूसरों को इंस्पायर करने वाले है तो आपके लिए एंबर, वनीला और टॉन्का जैसे स्पाइसी व ओरिएंटल नोट्स एकदम परफेक्ट हैं.
अगर आप हमेशा एनर्जी से भरे और चुलबुले हैं, तो लेमन, ऑरेंज, बर्गामोट और ग्रेपफ्रूट जैसी खट्टी-मीठी और फ्रेश खुशबू आपके वाइब से मैच करेगी.
शांत और नेचर से प्यार करने वाले लोगों के लिए एक्वेटिक (सी-ब्रिज या फ्रेश वाटर) नोट्स सबसे बेस्ट है.
अगर आपको क्लासिक, विंटेज और रॉयल चीजें पसंद हैं, तो अपनी अमीरी का अहसास कराने के लिए ऊद (Oud), पिचौली और मस्क जैसे महंगे नोट्स चुनें.
कुछ नया और लीक से हटकर सोचने वाले लोग सिनेमन और क्लोव जैसे स्पाइसी नोट्स चुन सकते हैं.
परफ्यूम हमेसा सुबह खरीदें क्योंकि उस समय सूंघने की क्षमता तेज रहती है और एक बार में सिर्फ 3 परफ्यूम टेस्ट करें. स्किन पर लगाकर लगभग 30 मिनट बाद ही लेने को फैसला करें.