दूध पर जमेगी रोटी जैसी मोटी मलाई, बस बदलें उबालने का तरीका
फुल क्रीम दूध लाने के बाद भी उस पर मलाई की पतली परत ही जमती है? कुकिंग एक्सपर्ट प्रियंका ने दूध उबालने की एक ऐसी जादुई ट्रिक बताई है जिससे घंटों दूध जलाना नहीं पड़ेगा.
हमे लगता है कि दूध जितना ज्यादा खौलेगा, मलाई उतनी मोटी जमेगी. लेकिन यह गलत है, दूध को गैस पर रखें और जैसे ही वह उबलकर ऊपर आने लगे, तुरंत गैस बंद कर दें.
गैस बंद करने के तुरंत बाद बर्तन को भारी प्लेट से न ढकें. इससे भाप का पानी वापस दूध में गिर जाता है और मलाई पतली हो जाती है. कम से कम 1 घंटे के लिए दूध को पूरी तरह खुला छोड़ दें.
अगर आप दूध को खुला नहीं छोड़ना चाहते, तो मक्खियों या कीड़ों से बचाने के लिए केवल जालीदार छलनी का इस्तेमाल करें. इससे दूध की गर्म भाप आसानी से बाहर निकल जाएगी.
1 घंटे बाद जब दूध की सतह पर हल्की सी परत दिखने लगे, तब बर्तन को किसी सामान्य प्लेट से आधा ढककर रखें. आधा ढकने से दूध की बची हुई गर्माहट धीरे-धीरे बाहर निकलती है.
करीब 4 घंटे में दूध कमरे के तापमान पर पूरी तरह ठंडा हो जाएगा. अब दूध के बर्तन से बिल्कुल भी छेड़छाड़ न करें और न ही इसमें से कोई दूध बाहर निकालें.
ठंडे हुए दूध के बर्तन को बेहद सावधानी से उठाएं ताकि उसकी ऊपरी परत हिले नहीं. अब इस बर्तन को पूरी रात (या 7-8 घंटे) के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
अगली सुबह जब आप दूध बाहर निकालेंगे, तो उस पर रोटी जैसी कड़क मलाई जमी होगी. एक तेज चाकू लें और मलाई को बर्तन के चारों किनारों से हल्का सा काट कर अलग कर लें.
इस आसान तरीके से न तो घंटों दूध जलाना पड़ता है और न ही गैस बर्बाद होती है. कम समय में मिलने वाली इस मोटी मलाई से आप घर पर दोगुना मात्रा में शुद्ध देसी घी निकाल सकते हैं.