गमले में उगाएं ढेरों हरी मिर्च, जानिए गार्डनिंग गुरु का फ्री नुस्खा
रसोई में रखी सूखी लाल मिर्च को तोड़कर बीज निकाल लें और बेहतर अंकुरण के लिए इन्हें 2-3 घंटे पानी में भिगोकर रखें.
50% सामान्य मिट्टी, 30% वर्मीकंपोस्ट या गोबर की खाद और 20% कोकोपीट/रेत मिलाकर जल निकासी वाली उपजाऊ मिट्टी तैयार करें.
सीडलिंग ट्रे या छोटे गमले में बीजों को आधा इंच गहराई पर दबाएं और स्प्रे बोतल से हल्का पानी छिड़कें.
गमले को हल्की धूप में रखें, 7-10 दिनों में बीज अंकुरित हो जाएंगे और 3-4 हफ्तों में पौधा रिपॉटिंग के लिए तैयार हो जाएगा.
जब पौधा 4-5 इंच बड़ा हो जाए, तो इसे जड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए 10-12 इंच के बड़े गमले में शिफ्ट करें.
पौधे को रोजाना 5-6 घंटे की सीधी धूप में रखें और ओवर-वाटरिंग से बचें केवल मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.
अधिक मिर्च पाने के लिए पौधे की मुख्य शाखा को ऊपर से काट दें (3G प्रूनिंग), जिससे नई शाखाएं और ज्यादा फूल आएंगे.
पौधे के बेहतर विकास के लिए हर 15-20 दिनों में सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर या गोबर की खाद डालें.
पत्ती मरोड़ रोग या मिलीबग से बचाने के लिए महीने में दो बार 1 लीटर पानी में 5ml नीम का तेल मिलाकर स्प्रे करें.