कहीं आप जरूरत से ज्यादा चाय तो नहीं पी रहे?

भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह चाय से शुरू होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा चाय आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है?

चाय में मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह बन सकती है.

इन दिनों ग्रीन टी काफी लोकप्रिय हो रही है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल और शरीर की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

कई रिसर्च में पाया गया है कि ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.

किशोर और युवा दिनभर में 1 से 2 कप कैफीन वाली चाय तक सीमित रहें, ताकि शरीर पर ज्यादा असर न पड़े.

स्वस्थ वयस्कों के लिए 3 से 5 कप ग्रीन टी तक की मात्रा आमतौर पर सुरक्षित और फायदेमंद मानी जाती है.

जरूरत से ज्यादा चाय पीने से बेचैनी, नींद न आना, सिरदर्द, घबराहट और पेट की परेशानी हो सकती है.

प्रेग्नेंट महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए. ज्यादा कैफीन गर्भावस्था के दौरान जोखिम बढ़ा सकती है.

खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी बढ़ सकती है. वहीं खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आयरन का अवशोषण कम हो सकता है.

चाय छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस सही मात्रा और सही समय का ध्यान रखें. तभी चाय का स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनी रहेगी.