छत या दीवार से पीपल का पौधा हटाने का असरदार तरीका
छत, बालकनी या पानी की टंकी के पास उगे पीपल के पौधे की मजबूत जड़ें कंक्रीट में फैलकर सीपेज और दरारें पैदा कर देती हैं.
पौधे को केवल ऊपर से काटने पर उसकी जड़ें अंदर जीवित रहती हैं और वह बार-बार दोबारा उग आता है.
एक्सपर्ट के अनुसार नमक, चूना और फिटकरी का प्राकृतिक मिश्रण इसे हमेशा के लिए खत्म कर सकता है.
इस जैविक घोल को बनाने के लिए आपको 1 गिलास पानी, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच चूना और 1 चम्मच पिसी हुई फिटकरी चाहिए.
एक गिलास पानी में तीनों सामग्रियों को डालकर तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि वे पूरी तरह से घुल न जाएं.
पौधे के निचले हिस्से (जड़) की थोड़ी सफाई करें और इस तैयार घोल को सीधे पीपल की जड़ों में अंदर तक डालें.
नमक और फिटकरी पौधे से पानी सोखकर उसे डिहाइड्रेट करते हैं, जबकि चूना मिट्टी का pH लेवल बदलकर जड़ को सुखा देता है.
घोल डालने के 2-3 दिनों के भीतर पौधे की पत्तियां झड़ने लगेंगी और उसकी जड़ अंदर ही सड़कर पूरी तरह सूख जाएगी.
सूखे पौधे को खींचकर बाहर निकाल लें और उस जगह को तुरंत सीमेंट या वॉटरप्रूफ पुट्टी से बंद कर दें ताकि पौधा दोबारा न उगे.