Bathroom Odor: साफ सफाई के बाद भी आती है बदबू? आज ही बदलें ये 9 आदतें
बाथरूम इस्तेमाल करने के बाद खिड़की या एग्जॉस्ट फैन थोड़ी देर जरूर चलाएं. इससे नमी बाहर निकलती है और सीलन की बदबू नहीं बनती.
नहाने के बाद गीला तौलिया बाथरूम में न छोड़ें. इनमें बैक्टीरिया और फफूंदी तेजी से पनपते हैं, जो बदबू की बड़ी वजह हैं.
बाथरूम के कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करें. समय-समय पर इसे डिसइन्फेक्टेंट से धोना भी जरूरी है.
सिंक और शॉवर ड्रेन में बाल और साबुन जमा होने से बदबू आती है. हफ्ते में एक बार गर्म पानी या ड्रेन क्लीनर का इस्तेमाल करें.
टॉयलेट साफ करने के बाद ब्रश को भी धोकर और अच्छी तरह सुखाकर ही रखें. गंदा और गीला ब्रश पूरे बाथरूम में बदबू फैलाता है.
बाथरूम के बाहर बिछा मैट लगातार नमी सोखता है. सीलन जैसी बदबू से बचने के लिए इसे कुछ दिनों में धोकर धूप में सुखाएं.
महंगे रूम स्प्रे की जगह नींबू, लैवेंडर या यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें बाथरूम के कोने में रख दें, नेचुरल ताजगी बनी रहेगी.
सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं, बल्कि हफ्ते में एक बार टॉयलेट शीट, सिंक, टाइल्स और शॉवर एरिया की अच्छी तरह डीप क्लीनिंग जरूर करें.
बाजार के महंगे फ्रेशनर सिर्फ कुछ देर बदबू छुपाते हैं, खत्म नहीं करते. इसलिए ऊपर बताई गई आदतों को बदलें और परमानेंट फ्रेशनेस पाएं.