किचन के चूहों से हैं परेशान? आटे में मिलाकर रख दें यह 1 चीज, बिना मारे भागेंगे दूर

घर और किचन में चूहों का तांडव न सिर्फ कपड़ों और सामानों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक होता है.

अगर आप चूहों को बिना मारे घर से हमेशा के लिए दूर भगाना चाहते हैं, तो आटे का यह आसान देसी तरीका आपके काम आ सकता है.

इस असरदार नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको बाजार से महंगी दवा लाने की जरूरत नहीं है, बस गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा और हार्पिक चाहिए.

सबसे पहले एक बेकार प्लास्टिक का डिब्बा लें. इसमें दो चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.

अब इस सूखे मिश्रण में थोड़ा सा हार्पिक डालें. ध्यान रखें कि हार्पिक केमिकल है, इसलिए इसे सीधे हाथों से न छुएं और हाथों में ग्लव्स या पॉलिथीन पहन लें.

इसमें थोड़ा सा पानी या आवश्यकतानुसार हार्पिक मिलाकर इसे एक टाइट (कड़े) आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लें और फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें.

रात के समय जब किचन का सारा काम खत्म हो जाए, बर्तन साफ हो जाएं और लाइट बंद होने वाली हो, तब इन गोलियों को सही जगहों पर रखें.

 इन गोलियों को गैस स्टोव के पास, सिंक के नीचे, फ्रिज के पीछे या नीचे और किचन के उन अंधेरे कोनों में रख दें जहाँ चूहे सबसे ज्यादा आते हैं.

गोलियों को खाते ही बेकिंग सोडा और हार्पिक के रिएक्शन से चूहों के पेट में बेचैनी होगी, जिससे वे तुरंत खुली हवा की तलाश में घर से बाहर भाग जाएंगे.