कढ़ी पत्ता होगा जंगल जैसा घना, इन 2 सीक्रेट्स से चमकेगी हर पत्ती

अगर आपके घर में लगा कढ़ी पत्ता सूख रहा है या उसकी ग्रोथ रुक गई है, तो अब महंगे केमिकल की जगह यह खास घरेलू नुस्खा आजमाएं.

अक्सर लोग कढ़ी पत्ते की एक-एक पत्ती तोड़ते हैं, जिससे पौधे की ग्रोथ रुक जाती है. हमेशा पूरी डंठल (टहनी) को एक साथ तोड़ें.

पौधे को ऊपर की तरफ बढ़ने से रोकने और उसे घना बनाने के लिए इसके सबसे ऊपरी हिस्से को उंगलियों से थोड़ा सा कट या पिंच कर दें.

ऊपरी हिस्से की पिंचिंग करने से पौधे की लंबाई रुकती है और नीचे से कई नई डालियां निकलनी शुरू हो जाती हैं, जिससे पौधा तेजी से फैलता है.

कढ़ी पत्ते को तेजी से बढ़ाने और पत्तियों को चमकदार बनाने के लिए नाइट्रोजन सबसे जरूरी है, जो घर की छाछ में प्रचुर मात्रा में मिलता है.

खट्टी छाछ या मट्ठे में मौजूद गुड बैक्टीरिया और एसिडिक गुण मिट्टी की उपजाऊ क्षमता को बढ़ाते हैं, जो पौधे के लिए अमृत समान है.

एक गिलास में थोड़ी खट्टी छाछ या दही लें और उसमें एक गिलास साफ पानी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. आपका ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर तैयार है.

इस तैयार छाछ के पानी को कढ़ी पत्ते की जड़ों में डालें. हर दो हफ्ते में सिर्फ एक बार इसका इस्तेमाल करने से पत्तियां गहरी हरी हो जाएंगी.

फर्टिलाइजर डालने से पहले ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी सूखी न हो, उसमें हल्की नमी होनी चाहिए ताकि पोषक तत्व जड़ों तक आसानी से पहुंच सकें.