घर पर ऐसे जमाएं बाजार जैसी मखमली 'मिष्टी दोई'

गर्मियों में लोग छाछ, लस्सी और नॉर्मल दही बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन बंगाल की मशहूर 'मिष्टी दोई' का स्वाद सबसे अलग और बेहद लाजवाब होता है.

मिष्टी दोई को पारंपरिक रूप से मिट्टी के कुल्हड़ों में जमाया जाता है. इसे आप बहुत ही आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने घर पर तैयार कर सकते हैं.

इसे बनाने के लिए आपको 1 लीटर फुल क्रीम दूध,1/2  कप चीनी कैरेमल के लिए या गुड़ भी ले सकते है. साथ ही 1/2 कप ताजा गाढ़ा दही और स्वादानुसार इलायची पाउडर चाहिए. 

सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन (भारी बर्तन) में दूध डालें. इसे तब तक अच्छी तरह उबालें और पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा होकर अपनी मात्रा का आधा न रह जाए.

अब एक दूसरे पैन में चीनी को धीमी आंच पर पिघलाएं (कैरेमलाइज करें). जब चीनी पिघलकर गोल्डन ब्राउन रंग की हो जाए, तो इसे गर्म दूध में डालकर अच्छी तरह मिला लें.

दूध और कैरेमल को आपस में अच्छी तरह मिक्स करने के बाद, इसमें बेहतरीन खुशबू और स्वाद के लिए इलायची पाउडर डालें. इसके बाद दूध को गुनगुना होने के लिए रख दें.

दही और कैरेमल वाले दूध के इस मिश्रण को मिट्टी के कुल्हड़ या किसी बर्तन में डालें. अब इसे ढककर किसी गर्म जगह पर अच्छी तरह सेट (जमने) होने के लिए रख दीजिए.

दही और कैरेमल वाले दूध के इस मिश्रण को मिट्टी के कुल्हड़ या किसी बर्तन में डालें. अब इसे ढककर किसी गर्म जगह पर अच्छी तरह सेट (जमने) होने के लिए रख दीजिए.