उबलते दूध में डालें दही का खट्टा पानी, मिनटों में बनेगा बाजार जैसा क्रीमी पनीर
भारतीय रसोई में हमेशा से ऐसे पारंपरिक नुस्खे अपनाए जाते रहे हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि चीजों की वेस्टेज को भी रोकते हैं.
आमतौर पर लोग घर पर पनीर बनाने के लिए नींबू के रस या सफेद सिरके का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दही का खट्टा पानी इससे कहीं बेहतर ऑप्शन है.
उबलते हुए दूध में दही का पानी मिलाने से एक खास केमिकल रिएक्शन तैयार होता है और दही के पानी में मौजूद नेचुरल 'लैक्टिक एसिड' दूध को तुरंत फाड़ देता है.
साइंस में इस प्रोसेस को कोगुलेशन (Coagulation) कहते है.जिसके बाद आपको दूध से अलग हुआ बेहद सॉफ्ट पनीर और हल्के पीले-हरे रंग का पानी मिलता है.
नींबू में सिट्रिक एसिड और सिरके में एसिटिक एसिड होता है, जिससे कभी-कभी पनीर में तीखा खट्टापन रह जाता है. लेकिन दही के पानी से बनाया गया पनीर पूरी तरह न्यूट्रल और टेस्टी होता है.
लैक्टिक एसिड के एक्टिव होने की वजह से इस तरीके से बना गया पनीर बहुत ही सॉफ्ट, मखमली और क्रीमी टेक्सचर वाला बनता है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है.
यह कुकिंग हैक दूध के प्राकृतिक पोषण (Nutrition) को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है, जिससे आपको शुद्ध पनीर मिलता है.
पनीर छनने के बाद जो पानी बचता है, वह भी पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होता है. इसे 'व्हे वॉटर' कहते हैं.
इस पौष्टिक पानी का उपयोग हम अगली बार दोबारा पनीर फाड़ने, रोटी का आटा गूंथने, सूप बनाने या फिर ग्रेवी वाली सब्जियों का स्वाद और प्रोटीन बढ़ाने के लिए कर सकते हैं.