हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय!

हाथ-पैरों की त्वचा अगर डल हो तो इससे हमारी पूरी पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है.

चेहरे की टैनिंग के लिए लोग कई तरह तरीके अपनाते हैं, लेकिन हाथ-पैरों को हमेशा इग्नोर कर देते हैं.

बॉडी की टैनिंग हटाने के लिए घरेलू नुस्खे ज्यादा किफायती होने के साथ ही असरदार भी रहते हैं. तो चलिए जान लेते हैं क्या करना है.

हाथ-पैरों की टैनिंग हटाने के लिए बेसन, हल्दी, दही और नींबू का गाढ़ा पेस्ट बनाकर लेप लगाएं.

उबटन को 15 मिनट तक लगाकर छोड़ें, फिर हाथों में कच्चा दूध लेकर अच्छी तरह से मसाज करें.

त्वचा की डेड स्किन और टैनिंग हटाने के लिए नींबू का रस, भुनी हल्दी, कॉफी और शहद मिलाएं.

नुस्खे में थोड़ी सी चीनी मिलाकर हाथ-पैरों पर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.

टैनिंग हटाने के लिए टमाटर को बीच से काटकर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें.

ठंडे टमाटर के ऊपर कॉफी पाउडर, शहद और थोड़ा सा नींबू का रस डालकर त्वचा पर मलें.

टमाटर वाले नुस्खे में थोड़ा सा दही भी मिला सकते हैं, जिससे स्किन मुलायम और साफ होगी.

एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर इसमें थोड़ी सी हल्दी मिलाएं और रूई से टैनिंग वाली जगहों पर लगाएं.

दूध-हल्दी को सूखने के बाद पानी से साफ करें और हाथों में गुलाबजल लेकर हल्की मसाज करें.

किसी भी घरेलू नुस्खे को आजमाने के बाद या साबुन के इस्तेमाल के बाद हाथ-पैरों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

चेहरे की तरह ही अपने हाथ-पैरों की त्वचा पर भी अच्छी सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें.