Microwave Odor: मिनटों में दूर होगी माइक्रोवेव की बदबू, अपनाएं ये 5 देसी हैक्स
माइक्रोवेव की समय पर सफाई न होने से उसमें गंदगी जमा हो जाती है, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और खाने का स्वाद भी बदल जाता है.
माइक्रोवेव को साफ करने और उसकी बदबू भगाने के लिए महंगे केमिकल क्लीनर्स की नहीं, बल्कि घर में रखी नेचुरल चीजों की जरूरत होती है.
अगर माइक्रोवेव से हल्की-फुल्की स्मेल आ रही है, तो कुछ घंटों के लिए उसका दरवाजा खुला छोड़ दें. हवा लगने से बदबू अपने आप चली जाएगी.
सफाई की शुरुआत में माइक्रोवेव की टर्न टेबल और होल्डर को निकालें. इन्हें कुछ मिनट गर्म पानी और डिश सोप में भिगोकर रखें, फिर धोकर सुखा लें.
एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में पानी और नींबू के 6-8 टुकड़े डालें. इसमें थोड़ा एसेंशियल ऑयल मिलाएं और पानी उबलने तक (2-4 मिनट) हाई पर माइक्रोवेव करें.
माइक्रोवेव बंद करने के बाद कम से कम 10 मिनट तक दरवाजा न खोलें. भाप से अंदर जमा जिद्दी गंदगी ढीली हो जाएगी, जिसे बाद में माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें.
अगर नींबू न हो, तो पानी के साथ संतरे के टुकड़ों का इस्तेमाल करें. इसमें एसेंशियल ऑयल की भी जरूरत नहीं पड़ती और माइक्रोवेव खुशबू से महक उठता है.
एक स्पंज को सफेद सिरके (विनेगर) में भिगोएं और उस पर बेकिंग सोडा छिड़कें. इसे 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें, फिर इसी स्पंज से अंदरूनी हिस्से को चमका लें.
ज्यादा तेज बदबू को सोखने के लिए एक कटोरी में कॉफी पाउडर या बेकिंग सोडा भरकर रातभर (कम से कम 8 घंटे) के लिए बंद माइक्रोवेव के अंदर रख दें.