रिमोट से AC-TV बंद करने की भूल? ऐसे घटाएं बिजली बिल

अगर आप भी टीवी या एसी को सिर्फ रिमोट से बंद करके छोड़ देते हैं, तो सावधान हो जाइए. ऐसा करने पर भी आपका बिजली का बिल लगातार बढ़ रहा है.

सच्चाई यह है कि रिमोट से बंद करने के बाद भी उपकरण 'स्टैंडबाय मोड' में रहते हैं और लगातार बिजली खींचते रहते हैं.

पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, इस्तेमाल के बाद एसी और टीवी का प्लग सीधे दीवार के सॉकेट (मेन स्विच) से बंद कर देना चाहिए.

लोग सोचते हैं कि एसी को 18°C पर चलाने से ज्यादा अच्छी और जल्दी कूलिंग मिलती है, लेकिन यह पूरी तरह से एक भ्रम है.

मंत्रालय के मुताबिक, एसी को 24°C पर सेट करने से कमरे में एकदम आरामदायक कूलिंग मिलती है और कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता.

एसी का तापमान 18°C की जगह 24°C रखने से आप हर एक डिग्री बढ़ने पर लगभग 6% बिजली बचा सकते हैं. यानी बिल में सीधे भारी बचत कर सकते हैं. 

एसी को बहुत कम तापमान पर चलाने से सेहत बिगड़ सकती है. अचानक भीषण गर्मी से बेहद ठंडे कमरे में आने-जाने से सर्दी-जुकाम का खतरा रहता है.

कूलिंग को बेहतर बनाने के लिए कमरे के खिड़की-दरवाजे बंद रखें और भारी पर्दे लगा कर रखें ताकि बाहर की धूप और गर्मी अंदर न आ सके.

समय-समय पर एसी के फिल्टर को साफ करते रहें. जिससे की हवा का फ्लो अच्छा रहे. इससे बिजली भी कम खर्च होती है.