आपने दुनिया में आपने तरह-तरह गांव देखें होंगे और हर गांव की अलग-अलग खासियत होती हैं.
लेकिन आज हम आपको ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अरबपतियों का गांव कहा जाता है.
ये एशिया का सबसे अमीर गांव जापान या चीन में नहीं बल्कि भारत में है, जी हां सही जाना.
ये अरबपतियों का गांव गुजरात के पश्चिमी इलाके में स्थित है और इसका नाम माधापार है.
कहा जाता है कि गुजरात के कच्छ जिले का यह गांव एशिया और भारत का सबसे पैसे वाला गांव है.
इस गांव की आबादी करीब 32,000 है. इस गांव के लोगों ने 7000 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट करवाई हुई है.
सबसे खास बात इस गांव के विकास में पटेल समुदाय का खास योगदान है, इस गांव में कई सुंदर मंदिर भी हैं.
माधापार गांव की तरक्की इसकी अच्छी सड़कों, पानी की सप्लाई, साफ-सफाई, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाओं भी है.
इस गांव में आपको देश के हर बड़े बैंक की ब्रांच मिल जाएगी, जिनमें HDFC बैंक, यूनियन बैंक, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक जैसे नाम शामिल हैं.
इस गांव के करीब 1200 परिवार विदेश में रहते हैं. जिसमें से ज्यादातर लोग अफ्रीकी देशों में बस गए हैं.