10 मिनट में बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट मुरमुरा इडली
दाल-चावल भिगोने और घंटों फर्मेंटेशन का इंतजार किए बिना अब सिर्फ 10 मिनट में बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट इडली.
इस आसान रेसिपी के लिए आपको चाहिए 2 कप मुरमुरे, आधा कप ताजा दही, 1 कप सूजी, तेल और 1 चम्मच फ्रूट सॉल्ट.
सबसे पहले 2 कप मुरमुरे को पानी से धोकर छान लें. फिर इसे आधा कप दही के साथ मिक्सर में पीसकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं.
तैयार पेस्ट में 1 कप सूजी और थोड़ा सा तेल मिलाएं. इसे 1-2 मिनट फेंटकर 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
बैटर सेट होने के दौरान इडली स्टीमर में पानी गर्म करें और इडली मोल्ड्स में तेल लगाकर ग्रीस कर लें.
5 मिनट बाद बैटर में 1 छोटी चम्मच फ्रूट सॉल्ट और थोड़ा पानी डालकर हल्के हाथों से एक ही दिशा में मिलाएं ताकि बैटर फ्लफी हो जाए.
बैटर को ग्रीस किए हुए इडली मोल्ड्स में भरें और स्टीमर में रखें.
ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 10 मिनट तक स्टीम करें. गैस बंद करके स्टैंड को बाहर निकालें और थोड़ा ठंडा होने दें.
चम्मच या चाकू की मदद से इडली निकालें. आपकी स्पंजी मुरमुरा इडली तैयार है, इसे नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ सर्व करें.