जानें, कौन डिजाइन कर रहा स्मृति की पारंपरिक साड़ियां?

टीवी की तुलसी यानी स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर दोबारा वापसी कर चुकी हैं. उनका सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' फैंस को बेहद पसंद आ रहा है

तुलसी के पर्दे पर आते ही एक बार फिर उनकी पारंपरिक साड़ियां सुर्खियों में आ गई हैं, और अब स्मृति ईरानी ने खुद पूरे प्यार और सम्मान के साथ पारंपरिक कला को जिंदा रखने के लिए डिजाइनर गौरांग शाह को धन्यवाद दिया है

इससे पहले गौरांग ने भी खुशी जाहिर की थी. उनका कहना था कि एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी कला को प्रदर्शित कर वे बहुत खुश हैं

गौरांग शाह कोई छोटा नाम नहीं है, बल्कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाले डिजाइनर हैं

उनकी जामदानी बुनाई सबसे ज्यादा फेमस है, जिससे वे अलग-अलग डिजाइन के साथ क्लासी साड़ियां बना चुके हैं

गौरांग शाह द्वारा बनाई गई साड़ियां बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस पहन चुकी हैं, जिनमें सोनम कपूर, राधिका आप्टे, तापसी पन्नू और शिल्पा शेट्टी शामिल हैं

डिजाइनर ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास बसे गांवों में आज भी अपनी कला और संस्कृति को जिंदा रखा है. यहां आज भी कपड़े बनाने के लिए हथकरघा तकनीक का इस्तेमाल होता है