किचन हैक: दालों को घुन और कीड़ों से बचाने के 5 मिनट वाले देसी उपाय
गर्मी और उमस के मौसम में दालों में बहुत जल्दी घुन और कीड़े लग जाते हैं, जिससे दाल खराब हो जाती है.
मास्टर शेफ के अनुसार, दाल के डिब्बे में बस एक चम्मच सफेद नमक डालकर अच्छी तरह मिला दें.
नमक में मौजूद तत्व कीड़ों को पनपने नहीं देते, जिससे आपकी महंगी दालें महीनों तक सुरक्षित रहती हैं.
दालों को समय-समय पर तेज धूप में रखें. इससे नमी खत्म होती है और कीड़े लगने की संभावना कम हो जाती है.
डिब्बे में 2-3 तेजपत्ते या कुछ लौंग डाल दें. इनकी तीखी खुशबू कीड़ों को अनाज से दूर रखती है.
यह बरसों पुराना नुस्खा है. नीम की सूखी पत्तियां दाल और चावल को घुन से बचाने का सबसे असरदार तरीका हैं.
दालों को हमेशा एयरटाइट डिब्बों में ही रखें ताकि बाहर की हवा और नमी अंदर न जा सके.
कभी भी गीले हाथों या गीले चम्मच से दाल न निकालें, क्योंकि जरा सी भी नमी कीड़ों को दावत दे सकती है.
अगर गर्मी और उमस बहुत ज्यादा है, तो आप दाल के छोटे डिब्बों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं.
जिस शेल्फ पर आप अनाज रखते हैं, उसकी नियमित सफाई करें ताकि वहां कीड़े पैदा न हों.