10 मिनट में बनाएं झन्नाटेदार कोल्हापुरी अंडा रस्सा
अगर वही पुरानी अंडा करी खाकर बोर हो चुके हैं, तो शेफ अमन बिसारिया की यह 10 मिनट वाली 'कोल्हापुरी अंडा रस्सा' रेसिपी आपके खाने का जायका बदल देगी.
कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें सूखा/गीला नारियल, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें, फिर 4 कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
प्याज भुनने के बाद रफली कटे टमाटर और नमक डालें. ढककर टमाटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं, फिर ढेर सारा हरा धनिया मिलाकर 2 मिनट भूनें और ठंडा होने दें.
मिश्रण के पूरी तरह ठंडा होने पर इसे मिक्सी जार में डालें. बिना पानी मिलाए इसे महीन पीस लें, आपका खुशबूदार और गाढ़ा कोल्हापुरी पेस्ट तैयार है.
दोबारा कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, राई और जीरा चटकाएं. अब तैयार पीसा हुआ पेस्ट डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ दे.
धीमी आंच पर कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर भूनें. तेल अलग होने पर नापकर ढाई (2.5) कप पानी डालें ताकि ग्रेवी का गाढ़ापन और मखमली टेक्सचर बना रहे.
एक अलग पैन में थोड़ा तेल गर्म करके हल्दी, लाल मिर्च और चुटकीभर नमक डालें. उबले अंडों को इसमें 2-3 मिनट टॉस करें ताकि ऊपर क्रिस्पी लेयर चढ़ जाए.
फ्राई अंडों पर स्पेशल 'कांचा लहसुन मसाला' और हरा धनिया छिड़कें. अब इन अंडों को उबलती हुई ग्रेवी में डालें और ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट पकने दें.
आपका झन्नाटेदार, तीखा और सुनहरी तरी वाला कोल्हापुरी अंडा रस्सा तैयार है. इसे स्टीम राइस, ज्वार की भाकरी या कड़क रोटी के साथ मजे से खाएं.