एक ही पौधे में उगाये कई सब्जी, जानें सुपर तरीका

एक ही पेड़ पर अलग-अलग फल या सब्जियां उगे हुए देखना किसी सपने के जैसा हो सकता है, लेकिन आज के टाइम में ये काफी हद तक सच हो चुका है.

एक पौधे से दूसरे पौधे को उगाने की प्रक्रिया ग्राफ्टिंग कहलाती है. इस दिशा में नए-नए एक्सपेरिमेंट भी लगातार किए जा रहे हैं.

ग्राफ्टिंग में दो पौधों को जोड़कर नया पौधा बनाया जाता है. इसमें कई तकनीकें जैसे एप्रोच, सैडल, साइड, स्पिल्स, फ्लैट ग्राफ्टिंग होती हैं.

एक ही पौधे पर दो सब्जियां उगाने का सफल एक्सपेरिमेंट वाराणसी के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR)वैज्ञानिकों ने किया है.

‘ब्रिमेटो’यानी एक ऐसा पौधा जो बैगन और टमाटर दोनों उगाता है. इस पौधे को बैगन के रूट स्टॉक पर डबल ग्राफ्टिंग तकनीक से ‘ब्रिमाटो’ तैयार किया है.

एक्सपेरिमेंट के सफल होने के बाद अब संस्थान की तरफ से किसानों को ब्रिमैटो की खेती की ट्रेनिंग भी दी जा रही है.

तैयार किए गए ये पौधे भी तेजी से बिक रहे हैं. कुछ समय बाद लोग इसे आसानी से घर के गार्डन में भी उगा सकेंगे.

ब्रिमैटो पौधा हार्वेस्टिंग भी अच्छी देता है. पांच से छह बार की कटाई में ब्रिमैटो प्लांट से 4 से 5 किलो टमाटर से लेकर 3.5 किलो तक बैगन मिल सकते हैं.

पारंपरिक खेती से उगा गए पौधे के मुकाबले ये कम से कम 15-20 दिन पहले ही सब्जियां ग्रो करने लगता है.