1 कप मटर और 2 आलू का कमाल, घर पर बनाएं स्ट्रीट-स्टाइल रगड़ा चाट
शाम की हल्की भूख में अगर कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो महाराष्ट्र की मशहूर रगड़ा चाट बेस्ट ऑप्शन है. इसे घर में मौजूद बेसिक चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है.
1 कप सफेद मटर को 7-8 घंटे भिगोएं. फिर कुकर में मटर, 2 आलू, नमक, हल्दी और पानी डालकर मध्यम आंच पर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
कुकर का प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलें. अब पके हुए मटर और आलू को मैशर से हल्का मैश करें ताकि टेक्सचर गाढ़ा और थोड़ा दानेदार रहे.
एक कटोरी में लाल मिर्च, चाट मसाला, काला नमक, सोंठ, भुना जीरा, गरम मसाला और धनिया पाउडर मिलाकर तीखा-चटपटा मसाला मिक्स बनाएं.
इस सीक्रेट मसाले को उबले मटर-आलू में डालें. जरूरत हो तो थोड़ा गरम पानी मिलाएं और धीमी आंच पर 5 मिनट पकने दें ताकि स्वाद अंदर तक समा जाए.
तैयार गरमा-गरम और मसालेदार रगड़ा को एक प्लेट या बाउल में निकालें. इसकी खुशबू और रंगत एकदम स्ट्रीट-स्टाइल नजर आएगी.
रगड़ा के ऊपर बारीक कटा हुआ प्याज, कटे हुए टमाटर और हरा धनिया डालें. इससे चाट में बढ़िया क्रंच आता है.
स्वाद को कई गुना बढ़ाने के लिए ऊपर से तीखी हरी चटनी, खट्टी-मीठी इमली की चटनी और बारीक सेव या भुजिया छिड़कें.
आपकी महाराष्ट्रीयन स्टाइल रगड़ा चाट तैयार है. इसे प्लेट के किनारे क्रिस्पी पापड़ रखकर गरमा-गरम सर्व करें और आनंद लें.