फूल से लेकर बीज तक, सेहत का 'जादुई खजाना' है महुआ!

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महुआ शारीरिक और मानसिक समस्याओं से लड़ने में प्रकृति का सबसे बड़ा समाधान माना जाता है.

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल विभाग के मुताबिक, महुआ पोषण से भरपूर है और ग्रामीण आजीविका का एक मजबूत आधार है.

महुआ का वैज्ञानिक नाम Madhuca Indica है. यह भारत का एक अत्यंत उपयोगी पेड़ है, जो अपने मीठे फूलों और बीजों के लिए जाना जाता है.

महुआ के फूलों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कैरोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस और नेचुरल ग्लूकोज पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है.

इसके सूखे फूलों को पीसकर आटा बनाया जाता है, जिससे पौष्टिक रोटी, हलवा और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार होते हैं. इसका शरबत भी बेहद लोकप्रिय है.

महुआ के बीजों से निकलने वाले तेल का उपयोग खाना पकाने, दीपक जलाने और कई तरह की दर्द निवारक दवाइयां बनाने में किया जाता है.

आयुर्वेद में महुआ के फूलों का इस्तेमाल पुरानी खांसी, सर्दी-जुकाम, शरीर की सूजन और त्वचा से जुड़े रोगों (Skin Diseases) को ठीक करने के लिए होता है.

महुआ का नियमित और सही सेवन आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, शरीर की थकान दूर करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बूस्ट करता है.

यह पेड़ सूखे और पथरीले इलाकों में भी आसानी से उग जाता है. यह मिट्टी के कटाव (Soil Erosion) को रोकता है और पर्यावरण को संतुलित रखता है.

ग्रामीण इलाकों में महिलाएं महुआ के फूल और बीज इकट्ठा कर और उन्हें बाजार में बेचकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं.