उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों को भी हो सकता है Breast Cancer, जानें ये 5 लक्षण
Breast Cancer एक गंभीर बीमारी है जो आमतौर पर महिलाओं में ही देखने को मिलती है.
लेकिन यह बीमारी पुरुषों को भी हो सकती है जिसका सही समय पर इलाज न होने पर गंभीर समस्या हो सकती है.
हालांकि यह बीमारी पुरुषों में कम देखने को मिलती है पर इसे नजरअंदाज करना सुरक्षित नहीं है.
आइए जानते है इससे जुड़े कारण, लक्षण और बचाव के तरीके...
पुरुषों में इसका खतरा आमतौर पर उम्र बढ़ने के बाद होता है जब ब्रेस्ट के पास स्थित सेल्स और टिश्यूज तेजी से बढ़ने लगते है.
परिवारिक इतिहास, शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन्स का लेवल बढ़ना या फिर अल्कोहल का ज्यादा सेवन करने से भी ये दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
ब्रेस्ट पर गांठें बनना, निप्पल्स में बदलाव आना, निप्पल से खून आना, ब्रेस्ट या बगल में दर्द होना, ब्रेस्ट के आसपास स्किन पर छाले या रैशेज होना और एक निप्प्ल का अंदर धंसा होना इसके आम लक्षण है.
इसके चार स्टेज तक हो सकते है और बीमारी गंभीर होने पर सर्जरी ही एकमात्र जरिया है वहीं, कीमोथेरेपी, रेडिएशन और हार्माोन थेरेपी से भी यह ठीक हो सकता है.
इससे बचाव के लिए पुरुष अपने वजन को मेंटेन रखें, नियमित एक्सरसाइज करें, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड से बचें, अल्कोहल और स्मोक से भी बचे.