संतरे का छिलका फेंकने की गलती न करें!
इसके ये 8 जादुई फायदे आपको हैरान कर देंगे.
क्या आप जानते हैं? संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉयड्स और पोटैशियम होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और दिल को बीमार होने से बचाता है.
अगर पेट साफ नहीं रहता, तो छिलके का इस्तेमाल करें. इसमें मौजूद हाई फाइबर कब्ज की छुट्टी कर देता है और आपके पाचन तंत्र को एकदम फिट रखता है.
वेट लॉस की जर्नी पर हैं? संतरे के छिलके का अर्क भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं और वजन जल्दी कम होता है.
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए
! इसके पाउडर में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुँहासों को हटाकर आपकी स्किन को नेचुरल ग्लो देते हैं.
बढ़ती उम्र के निशानों को रोकें. छिलके में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को लंबे समय तक जवान बनाए रखते हैं.
पार्लर जैसा पेडीक्योर घर पर!
छिलके को हाथों-पैरों पर रगड़ने से डेड स्किन निकल जाती है और त्वचा बिल्कुल सॉफ्ट हो जाती है.
अगर मुंह से स्मेल आती है
, तो छिलके को हल्का चबाएं. इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया का खात्मा कर सांसों को तरोताजा बना देते हैं.
दिनभर की थकान से परेशान हैं?
इसके छिलके के तेल से मालिश करें. इसकी खुशबू और गुण आपके तनाव को मिनटों में दूर कर देंगे.
इसका टॉनिक शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकाल फेंकता है. तो आज से ही छिलका फेंकना बंद करें और इसे अपनाएं!