स्किन के लिए आयुर्वेदिक वरदान है मोरिंगा तेल
धुप और प्रदूषण में ज्यादा निकलने से
हमारी स्किन बहुत जल्दी खराब होने लगते है.
कम उम्र में स्किन प्रॉब्लम जैसे कि झुर्रियां, एज स्पॉट्स और दाग-धब्बे अब युवाओं में भी आम हो गए हैं.
आयुर्वेद में मोरिंगा को शोभांजन कहा जाता है, जो त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है.
सूखे बीजों से निकाला गया तेल बेहद पोषक माना जाता और दाग-धब्बों को कम करने के लिए बेहद लाभदायक है.
विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये तेल जिसमें विटामिन A, C, E,ओलिक एसिड और पॉलीफेनॉल पाए जाते हैं.
विटामिन C त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाकर एजिंग के असर को कम करता है.
आयुर्वेद के अनुसार, यह तेल त्वचा के दोषों को संतुलित करके शरीर के अंदर और बाहर दोनों स्तरों पर काम करता है.
एज स्पॉट्स पर फ्री रेडिकल्स से लड़कर डार्क स्पॉट्स को हल्का करता है. रूखापन, खिंचाव फटे होंठों, बेजान त्वचा और सन डैमेज के लिए भी लाभकारी है.
मोरिंगा तेल त्वचा की कई दूसरी समस्याओं में भी राहत देता जैसे- मुंहासों, जलन और एलर्जी को जड़ से खत्म करने में मददगार है.