कम घी में बनाएं शाही 'नारियल बादाम बर्फी'

गर्मियों में कुछ मीठा और सेहतमंद खाना चाहते हैं? तो यह खास नारियल-बादाम बर्फी रेसिपी आपके लिए बेस्ट है.

इसके लिए आपको चाहिए सूखा नारियल, काजू, बादाम, देसी घी, दूध, मिल्क पाउडर और चीनी की जगह खड़ी मिश्री का पाउडर.

एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें नारियल, काजू और बादाम को डालकर 5 मिनट के लिए उबाल लें ताकि वे सॉफ्ट हो जाएं.

उबलने के बाद इन्हें छान लें. अब नारियल का पीछे वाला भूरा हिस्सा और बादाम के छिलके आसानी से चाकू की मदद से साफ कर लें.

साफ किए हुए सफेद नारियल को छोटे टुकड़ों में काटें. फिर नारियल, काजू और बादाम को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.

एक परात में पिसे हुए नट्स और मिल्क पाउडर मिलाएं. अब कढ़ाई में 2-3 चम्मच घी गर्म करके इस मिश्रण को 3-4 मिनट तक भूनें.

भुने हुए मिश्रण में दूध डालें. जब दूध सूखने लगे, तो थोड़ा और मिल्क पाउडर मिलाकर मिश्रण को गाढ़ा (मावे जैसा) होने तक पकाएं.

जब मिश्रण पैन छोड़ने लगे, तो गैस धीमी करें और पिसी हुई मिश्री का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

घी लगी ट्रे में मिश्रण को फैलाएं. ऊपर से पिस्ता, बादाम और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर सेट करें और मनचाहे शेप में काट लें.