नौतपा 2026: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय

25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा. जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो धरती पर सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है.

शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिनभर पानी, नारियल पानी और जूस पीते रहें. चाय-कॉफी का सेवन कम करें.

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. अगर जाना जरूरी हो, तो सिर और चेहरा ढककर ही निकलें.

इस मौसम में हल्के रंग के और सूती (Cotton) कपड़े पहनें. बाहर जाते समय छाता, टोपी और सनग्लासेस का इस्तेमाल जरूर करें.

ज्यादा तेल-मसाले और बाहर के खाने से बचें. डाइट में दही, सलाद, दाल-चावल और मौसमी फलों को शामिल करें.

तेज गर्मी में हैवी एक्सरसाइज या ज्यादा मेहनत वाले काम करने से बचें. ऐसे काम सुबह या शाम के ठंडे समय में ही निपटाएं.

बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है. उन्हें धूप से बचाएं और समय-समय पर लिक्विड देते रहें.

धूप में खड़ी गाड़ी ओवन की तरह गर्म हो जाती है. किसी भी बच्चे या बुजुर्ग को बंद गाड़ी में अकेला छोड़ने की गलती बिल्कुल न करें.

चक्कर आना, उल्टी, तेज सिरदर्द या बदन गर्म होना हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं. ऐसा होने पर तुरंत ठंडी पट्टी रखें और डॉक्टर से संपर्क करें.