बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला

शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें या कद्दूकस करें.

एक कच्चे आलू को कद्दूकस करके पानी से निचोड़ लें, इससे चीला क्रिस्पी बनता है.

एक बाउल में 2 कप गेहूं का आटा लें और उसमें कटी हुई सब्जियां और आलू मिलाएं.

मिश्रण में हल्दी, काली मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें.

थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर डोसा जैसा गाढ़ा घोल बनाएं, ध्यान रखें कि गुठलियां न बनें.

नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और घोल को गोल-गोल फैलाएं.

तवे को ढककर मध्यम आंच पर 2 मिनट पकने दें ताकि सब्जियां और आटा अच्छे से पक जाएं.

ऊपरी सतह सूखने पर थोड़ा तेल लगाएं, पलटें और सुनहरा-क्रिस्पी होने तक सेक लें.

तैयार है झटपट बनने वाला न्यूट्रिशियस नाश्ता, इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें.