कम बजट में राहुल गांधी जैसा अंडमान सफर? जानें बेस्ट ट्रैवल प्लान

अगर आप इस वेकेशन कुछ अलग और एडवेंचरस प्लान कर रहे हैं, तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लेटेस्ट अंडमान-निकोबार ट्रिप से बेस्ट आइडिया ले सकते हैं.

राहुल गांधी हाल ही में अंडमान के क्रिस्टल क्लियर पानी में स्कूबा डाइविंग करते, रंग-बिरंगी मछलियों और खूबसूरत कोरल रीफ के बीच तैरते नजर आए.

राहुल गांधी की तरह अंडरवॉटर एडवेंचर के लिए अंडमान का हैवलॉक आइलैंड (Havelock Island) और नील आइलैंड (Neil Island) सबसे बेहतरीन जगहें हैं.

अगर आपको तैरना नहीं आता, तो भी डरने की बात नहीं है. यहां मौजूद प्रोफेशनल ट्रेनर्स की देखरेख में आप सुरक्षित तरीके से समंदर की सैर कर सकते हैं.

अंडमान को एक्सप्लोर करने का सबसे मजेदार और सस्ता तरीका स्कूटी रेंट पर लेना है. राहुल गांधी ने भी स्कूटी की सवारी करते हुए वहां के खूबसूरत व्यूज का आनंद लिया.

अंडमान में स्कूटी का डेली रेंट लगभग ₹400 से ₹600 तक होता है, जिससे आप अपनी मर्जी से किसी भी बीच (Beach) पर आसानी से घूम सकते हैं.

राहुल गांधी भारत के सबसे दक्षिणी छोर यानी 'इंदिरा पॉइंट' भी पहुंचे. ग्रेट निकोबार में स्थित यह ऑफ-बीट जगह नेचर लवर्स के लिए किसी जन्नत जैसी है.

 इंदिरा पॉइंट जाने के लिए आपको पोर्ट ब्लेयर से सरकारी हेलिकॉप्टर या शिप की एडवांस बुकिंग करानी होगी, क्योंकि यहां पर्यटकों की सीमित एंट्री होती है.

अंडमान जाने के लिए अक्टूबर से मई का समय सबसे बेस्ट है. 4-5 दिनों के प्रति व्यक्ति ट्रिप का खर्च लगभग ₹20,000 से ₹30,000 (फ्लाइट और होटल छोड़कर) आता है.