क्या आपने कभी गौर किया है कि बहनें राखी बांधते समय उसमें 3 गांठें लगाती हैं. लेकिन आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और 3 गाठों के पीछे का क्या महत्व है? आइए जानते हैं.
पहली गांठ ब्रह्मा जी को समर्पित होती है, वे सृष्टि के रचयिता हैं. इस गांठ का अर्थ है एक सकारात्मक जीवन की शुरुआत और भाई के जीवन में शुभता का प्रवेश होता है.
दूसरी गांठ भगवान विष्णु को समर्पित होती है, जो संसार के पालनहार हैं. यह भाई के स्वास्थ्य, खुशहाली और सुरक्षा के लिए बांधी जाती है.
तीसरी गांठ महादेव यानि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है, जो संहारक और मोक्षदाता हैं. यह गांठ भाई को बुरी शक्तियों से बचाने और उसे गलत रास्ते से दूर रखने का प्रतीक होती है.
इस साल रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:47 बजे शुरू होकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा. यानी कुल 7 घंटे 37 मिनट तक राखी बांधी जा सकती है.