गर्मी से मिलेगी राहत! कम बजट में परिवार के साथ घूमें ये 6 ठंडी जगहें
दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में पारा 45 डिग्री के पार जा चुका है. ऐसे में पहाड़ों पर जाना सबसे बेस्ट ऑप्शन है.
पर्यटकों की पहली पसंद मसूरी का मौसम बेहद सुहावना रहता है. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनने के बाद अब आप यहां मात्र 3.5 से 4 घंटे में पहुंच सकते हैं.
यहा पर आप केंपटी फॉल्स, मॉल रोड और गन हिल पॉइंट जैसी खूबसूरत जगहों पर ठंडी हवाओं और बादलों के बीच सुकून के पल बिता सकते हैं.
अगर आपको शांत माहौल पसंद है, तो देवदार और ओक के जंगलों से घिरा चकराता परफेक्ट है. यहां का 'टाइगर फॉल्स' काफी पॉपुलर है.
कम बजट वालों के लिए ऋषिकेश बेस्ट है. यहां गंगा किनारे ठंडी हवाओं के बीच रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा आरती का आनंद लिया जा सकता है.
गर्मियों में बर्फ देखने की चाहत है, तो लद्दाख का खारदुंगला जाएं. दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़कों में शामिल यह जगह मई-जून में भी बर्फ से ढकी रहती है.
'कोल्ड डिजर्ट' के नाम से मशहूर स्पीति घाटी में कुंजुम पास और चंद्रताल झील की खूबसूरती देखने लायक होती है. यहां मई-जून में भी आपको बर्फ मिल जाएगी.
कश्मीर का गुलमर्ग गर्मियों में भी बेहद ठंडा और खूबसूरत रहता है. यहां की हसीन वादियां और बर्फ से ढकी चोटियां सैलानियों के लिए जन्नत है.
बजट की चिंता है तो आप कसौल, नैनीताल, चैल और मुरारी देवी मंदिर जैसी जगहों को भी चुन सकते हैं.