घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल 'चिली गार्लिक नूडल्स

शाम के वक्त कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन है? तो घर पर ही बनाएं रेस्टोरेंट जैसे टेस्टी चिली गार्लिक नूडल्स.

एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें आधा चम्मच नमक और थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर नूडल्स को अच्छी तरह उबाल लें.

नूडल्स उबलने के बाद पानी छान लें. अब इन पर एक चम्मच तेल डालकर हाथों से मिला लें ताकि ये आपस में न चिपकें.

पैन में 10-12 लहसुन की कलियां और सूखी लाल मिर्च को बिना तेल के सूखा भूनें.

भुने हुए लहसुन और लाल मिर्च को मिक्सी में बिना पानी डाले दरदरा पीस लें. आपका खास चिली-गार्लिक मिक्स तैयार है.

कढ़ाई में तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटे अदरक-लहसुन को भूनें, फिर लच्छेदार प्याज और रंग-बिरंगी शिमला मिर्च डालकर टॉस करें.

सब्जियों में एक चम्मच तैयार चिली-गार्लिक मिक्स, स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

अब इसमें पतली कटी पत्ता गोभी डालें. हल्का सा पकाने के बाद उबले हुए नूडल्स को कढ़ाई में डाल दें.

बारीक कटा हरा धनिया डालें और नूडल्स को हाई फ्लेम पर 2 से 5 मिनट के लिए अच्छे से टॉस करें. गरमा-गरम चिली गार्लिक नूडल्स तैयार हैं.