वही पुरानी खिचड़ी से बोर? ट्राई करें टेस्टी साबूदाना रसमलाई

सावन सोमवार व्रत में बोरिंग खिचड़ी-खीर की जगह ट्राई करें मुंह में घुल जाने वाली बेहद टेस्टी 'साबूदाना रसमलाई'.

1 कप साबूदाने को धोकर 2 से 3 घंटे के लिए पानी में अच्छी तरह फूलने के लिए भिगोकर रख दें.

फूले हुए साबूदाने में 1 चम्मच चीनी और 1 चम्मच मिल्क पाउडर मिलाकर मिक्सी में स्मूथ पीस लें.

पिसे हुए साबूदाने के मिश्रण से हाथों में घी/पानी लगाकर छोटी-छोटी चिकनी बॉल्स तैयार कर लें.

एक कढ़ाई में आधा लीटर दूध उबालें, फिर इसमें 1/4 कप चीनी और कुटी इलायची मिलाकर हल्का गाढ़ा करें.

गाढ़े दूध में साबूदाने की बॉल्स डालें और मध्यम आंच पर 8-10 मिनट तक तैरने और ट्रांसलूसेंट होने तक पकाएं.

अब दूध में केसर वाला दूध, बारीक कटे बादाम, काजू और पिस्ता डालकर अच्छे से मिलाएं.

गैस बंद करके रसमलाई को नॉर्मल तापमान पर लाएं और फिर 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें.

ठंडी-ठंडी क्रीमी साबूदाना रसमलाई को कटोरी में निकालें और ऊपर से कटे पिस्ते से सजाकर सर्व करें.