सावन में ₹10 का धतूरा क्यों खरीदें? घर के गमले में ऐसे उगाएं मुफ्त पौधा

सावन के महीने में शिव पूजा के लिए बाज़ार में एक धतूरा ₹10 तक का मिलता है, लेकिन अब आपको पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है.

पके हुए धतूरे के फल से बीज निकालें और शुरुआत में इन्हें किसी छोटे पॉट की सामान्य मिट्टी में बोएं.

धतूरे की मजबूत जड़ों के लिए 20 लीटर की पुरानी बाल्टी या बड़ा गमला सबसे सही रहता है. पौधा बड़ा होने पर इसे री-पॉट कर दें.

पौधे के लिए वेल-ड्रेंड (अच्छी जल निकासी वाली) मिट्टी का उपयोग करें और समय-समय पर गमले की हल्की गुड़ाई करते रहें.

जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो ऊपरी हिस्से को चुटकी से तोड़ (पिंचिंग) दें. इससे नई शाखाएं निकलेंगी और पौधा घना होगा.

धतूरे के गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिन में 5-6 घंटे की सीधी धूप आती हो.

मिट्टी में नमी बनाकर रखें, लेकिन अत्यधिक पानी देने से बचें ताकि पौधे की जड़ें सड़ने न पाएं.

सूखी पत्तियों और मुरझाए फूलों को समय-समय पर हटाते रहें, जिससे नई कलियों को ज्यादा पोषण मिले.

कुछ ही दिनों में पौधे में बैंगनी-सफेद फूल और कटीले फल आ जाएंगे, जिन्हें आप रोजाना ताज़ा तोड़कर भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं.