बिना प्याज-लहसुन कद्दू से बनाएं क्रीमी शाही पनीर
कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी, काली मिर्च व इलायची डालकर भूनें.
कड़ाही में कटे कद्दू, टमाटर और नमक डालें फिर ढककर दोनों के पूरी तरह नरम होने तक पकाएं.
पनीर को चौकोर या ट्रायंगल शेप में काटें और पैन में बटर/घी डालकर दोनों तरफ से हल्का सुनहरा सेक लें.
कद्दू-टमाटर गल जाने पर धनिया व हल्दी पाउडर मिलाएं, ठंडा करें और मिक्सी में ब्लेंड करके स्मूथ प्यूरी बनाएं.
पैन में बटर गर्म करके धीमी आंच पर कश्मीरी लाल मिर्च डालें ताकि ग्रेवी में नेचुरल लाल रंग आए.
तड़के के तुरंत बाद तैयार की गई कद्दू-टमाटर की सिल्की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
उबलती ग्रेवी में फ्राई पनीर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और हल्का मीठा स्वाद देने के लिए थोड़ा शहद मिलाएं.
ग्रेवी में 1-2 चम्मच ताजा क्रीम या घर की मलाई मिलाएं और एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें.
कद्दू से बनी गाढ़ी और पचने में हल्की यह बिना प्याज-लहसुन की शाही पनीर गरमा-गरम पराठों के साथ सर्व करें.